धर्म की स्थापना और पाप के नाश हेतु होता है भगवान का अवतार: डॉ. कमल किशोर

श्री श्याम सुंदर मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित श्री राम कथा करते हुए भगवान विप्र, संत गाय और संपूर्ण भूमंडल के लोक हित के लिए इस धरा धाम में अवतरित होते हैं। श्री राम जन्म पूरे कथा व्यास कमल किशोर और उनके सहयोगियों ने सुंदर भजन सुना कर भक्तो को झूमने को आतुर कर दिया।

श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास डॉ कमल किशोर ने श्री राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि धर्म के प्रकाश और पापियो के नाश के लिए भगवान का अवतरण होता है । उन्होंने कहा पृथ्वी पर जब जब धर्म की हानि होती है और पाप बढ़ने लगते है तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियो का नाश करने के लिए नर रूप में जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा श्री राम का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है बल्कि मानव जीवन में धर्म मर्यादा सेवा और आदर्शों का स्थापित करने का संदेश है। उन्होंने कहा भगवान श्री राम मर्यादा, सत्य, त्याग और आदर्श जीवन के प्रतीक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम भी अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते है ।

मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि मन्दिर के अंदर बाहर और पटेल नगर बाजार को सुंदर रोशनी करके सजाया गया है।

संचालन महामंत्री गोविंद मोहन ने किया। इस अवसर पर यजमान राजेश बत्रा, गीतु बत्रा, तेजेंद्र हरजाई, मनोज सूरी, भूपेंद्र चड्ढा, गुलशन नंदा, पार्षद डाली रानी मोहन, प्रेम भाटिया, राजू गोलानी, यशपाल मागो, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, संजय मेहता, दीपक चंदना, पंकज चांदना, पवन मेहंदीरता, अवतार मुनियाल, एम पी कपूर, ओम प्रकाश सूरी, कपिल गोगिया, तुषार खंडूजा, मनीष भाटिया, बृजेश भाटिया, निशांत संगल, विजेंद्र राठौर, विनोद कपूर, प्रेम टुटेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *