डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी द्वारा चित्रा विहार एवं नागेश्वर पुरम, नकरौंदा देहरादून में राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत ₹87 लाख की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री गैरोला जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम में नकरौंदा के पार्षद श्री राहुल कुमार जी, पूर्व प्रधान श्री राहुल पंवार जी सहित क्षेत्र के सम्मानित जन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।