नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित National clean Air Program के तहत देहरादून शहर में बढ़ते AQI से संबंधित स्वच्छता एवं जागरूकता का प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम मे दिनाँक 26 मई 2026 को प्रातः 7 बजे नगर निगम द्वारा Patel Nagar के पास राजकीय इंटर कॉलेज में Theme – Burn Calories not fuel के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया । जिसकी शुरुआत देहरादून शहर के महापौर माननीय सौरभ थपलियाल जी के नेतृत्व में की गई और रैली को हरी झंडी दिखाई गई और इस कार्य हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा संस्था देवभूमि पहाड़ समिति को चयनित किया गया। NCAP स्वच्छता एवं जागरूकता की इस ड्राइव में महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी के साथ निगम के के SI श्री विश्वनाथ चौहान एवं उक्त वार्ड के पार्षद आलोक जी भी मौजूद रहे । रैली के दौरान संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं को जलपान, एक एक टी-शर्ट महापौर द्वारा आवंटित की गई। स्वच्छता की इस रैली का मकसद देहरादून शहर के लोगों को कम फ्यूल इस्तेमाल करने के लिए जगाना था और साइकिल चलाने के लिए जागरूक करना था । रैली की शुरुआत पटेल नगर से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए पथरी बाग चौक से होते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त की गई।