गंगा दशहरा के पावन अवसर पर चन्द्रबनी स्थित ऐतिहासिक गौतम कुंड मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने पतित पाविनी माँ गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की।
पूजा के उपरांत विधि-विधान के साथ माँ गंगा की भव्य महाआरती उतारी गई। इस पावन अवसर पर मंदिर के महंत हेमराज महाराज जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ माधुरी नेगी, विनय,श्री अभिषेक परमार, उर्मिला तमांग और अजय सीकरी ने भी आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
इस धार्मिक आयोजन में गंगा उद्धार सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया .