क्षेत्रीय पार्षद श्री भूपेंद्र कठैत जी, विभागीय जे0 ई0, एसडीओ ,कर्मचारी और भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर विभाग से बिल के लगे एक्स्ट्रा चार्ज का मतलब पूछा ,जैसे ग्रीन चार्ज ,फ्यूल चार्ज ,ट्रिप चार्ज अनेक कई चार्ज जिनको बिलो मे जोड़कर भेजा जाता है । लगभग वही चार्ज 700-800 रू0 के ऊपर के हैं । तो विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उसमें हम भी कुछ नहीं कर सकते यह तो टैरिफ में पहले से लगा हुआ होता है कोई भी संतुष्ट जवाब जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं दे पाया तभी उपभोक्ताओं ने इसी तरह कई खामियां स्मार्ट मीटर में भी पयी जाएंगे । तब विभाग कहेगा कि इसके बारे में हम भी कुछ नहीं बता पाएंगे । तब उपभोक्ता अपने आप को ठगासा महसूस करेगा।