करनपुर गोलीकांड के शहीद राजेश रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, राज्य आंदोलन के बलिदान को किया याद किया – hindikhabar24x7.com

करनपुर गोलीकांड के शहीद राजेश रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, राज्य आंदोलन के बलिदान को किया याद किया

3 अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान करनपुर में पुलिस फायरिंग में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत जी की पुण्यतिथि पर आज शहीद राजेश रावत स्मारक, करनपुर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव विरेंद्र पोखरियाल सहित वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का यह राज्य सदैव ऋणी रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्याय लाल चंद शर्मा जी ने कहा कि राजेश रावत जी ने जिस निष्ठा और समर्पण से राज्य निर्माण में योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य आंदोलनकारियों ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को न्याय और सम्मान दिलाने तथा शहीद स्थलों के संरक्षण की मांग भी दोहराई। आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद राजेश रावत की माताजी श्रीमती आनंदी रावत जी की उपस्थिति में शहीद राजेश रावत के भाई को शाल पहना कर सम्मानित किया, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र रावत, मोहन खत्री, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल शाह,अजय सूद, जगमोहन नेगी, पूर्ण सिंह लिंगवाल,प्रमिला रावत, दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश चौहान,आशीष देसाई,संजय थापा, विकास शर्मा, रघुवीर तोमर, रवि सोंधी, नितिन रावत, रामलाल खंडूरी सहित कई राज्य आंदोलनकारी साथी पर मातृशक्ति उपस्थिति रही

गौरतलब है कि सितंबर-अक्टूबर 1994 में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान प्रदेश भर में कई स्थानों पर आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई गई थीं। करनपुर गोलीकांड भी उसी कड़ी का एक दर्दनाक हिस्सा था, जिसने देहरादून के आंदोलन को नई दिशा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *