महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वराज के सिद्धांतों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया और समाज को सत्य, सद्भाव तथा सेवा का मार्ग दिखाया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किए। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से सत्य, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण और सार्वजनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल, विनीत प्रसाद भट्ट, सुनील बांगा, अभिनव कफलिया, अमन उज्जैनवाल, मुकेश बसेड़ा, डीबीएस के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *